पुलिस चौकी देवरबीजा परिसर में ग्राम कोटवारों की ली गई बैठक।

पुलिस चौकी देवरबीजा परिसर में ग्राम कोटवारों की ली गई बैठक।

पुलिस चौकी देवरबीजा परिसर में ग्राम कोटवारों की ली गई बैठक।

पुलिस चौकी देवरबीजा परिसर में ग्राम कोटवारों की ली गई बैठक।
 
आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए दिये गये आवश्यक निर्देश

मेघू राणा बेमेतरा:- पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि सुभाष सिंह व चौकी स्टाफ के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए दिनांक 20.10.2023 को पुलिस चौकी देवरबीजा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्रामों के कोटवारों की पुलिस चौकी देवरबीजा परिसर में बैठक ली गई। उक्त बैठक में उपस्थित ग्राम कोटवारों को चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतू आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व ग्राम कोटवारों से गांव की शांति व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में बातचित कर जानकारी ली गई। बैठक में चौकी स्टाफ व क्षेत्र के ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3