सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग में सेवानिवृत् आचार्य चेतन प्रसाद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में आचार्य व्यक्तित्व विकास वर्ग में सेवानिवृत् आचार्य चेतन प्रसाद द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया
खरोरा: स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरोरा में दिनांक 21.10. 2023 दिन- शनिवार को आचार्यों के व्यक्तित्व के विकास के लिए आचार्य व्यक्तित्व विकास रखा गया । सेवानिवृत्त आचार्य श्री चेतन प्रसाद द्विवेदी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
प्रथम कालांश में वंदना, मूलशंकर मनहरे, द्वितीय कालांश में प्राचार्य अश्विनी पाटकर के द्वारा शिक्षा का अर्थ एवं परिभाषा के विषय में चर्चा, तृतीय कालांश में भारत लाल वर्मा के द्वारा तकनीकी शिक्षा एवं शिक्षण संबंधी जानकारी, एवं चतुर्थ कालांश में संजय वर्मा के द्वारा शारीरिक अभ्यास कराया गया। इस वर्ग में विद्यालय के आचार्य /दीदियों ने भाग लिया एवं अपने व्यक्तित्व का विकास किया। इस वर्ग का नेतृत्व वर्ग प्रमुख श्रीमती सीमा पंसारी ने किया।