डीएव्ही में शान से लहराया तिरंगा
दल्लीराजहरा: स्थानीय डीएव्ही विद्यालय में आजादी का 77वाँ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अल्का शर्मा ने प्रातः ध्वजारोहण किया।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज 77वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालयीन बच्चों के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत समूह गान किया गया। कक्षा दुसरी की बालिका नित्या शर्मा ने सुंदर कविता पाठ किया पश्चात कक्षा 12वीं की छात्रा मौली जैन ने प्रेरणापूर्ण भाषण व 7वीं की छात्रा आया सिन्हा ने कविता प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अल्का शर्मा ने अपने संक्षिप्त एवं सारगर्भित उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने के लिए लाखों की संख्या में स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी प्राणों की बली दे दी। अब हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी आजादी को अक्षुण्ण रखें शिक्षक श्री एल.एस. अवस्थी ने भी आजादी के अमृत 1 महोत्सव पर अपने विचार रखे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती कविता एस. कुमार के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ शिक्षक श्री आर. पी. वर्मा के द्वारा आभार प्रगट किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण कार्यालयीन कर्मचारीगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।