भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट देख डरे कांग्रेसी, बेतुका बयान और हड़बड़ाहट साफ नजर आ रहा है - संजीव सिंह
भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि छग विधानसभा चुनाव में अपना पहला सिक्सर मरते हुए भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव हेतु 21 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है । भाजपा की सूची में जनप्रिय नेताओं का नाम देखकर कांग्रेसी नेताओं के होश उड़ गए और बेतुकी बयानबाजी का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा ने इस बार हर विधानसभा से जमीनीस्तर की लडाई लड़ने वाले प्रत्याशियों को चुना है इन प्रत्यशी को देखकर कांग्रेस नेताओं के होश उड़ गए। कांग्रेस की सरकार ने अपने पाँच वर्ष के कार्यकाल में भर्ष्टाचार के ग्राफ को चरम सीमा पर पहुंचा दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के राज में अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टी एवं छत्तीसगढ़ की जनता ने ये ठान लिया है कि इस दमनकारी राज्य की कांग्रेस सरकार को छत्तीसगढ़ से उखाड़ के फेकना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बार आह्वान कर दिया है बदलबो बदलबो ए दारी कांग्रेस की सरकार ल बदलबो और इस बदलाव के लिए भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमर कस लिया है।