शाला गांधी विद्या मंदिर में मनाया गया आजादी का 77वां अमृत महोत्सव
शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च. माध्य. विद्यालय दल्ली राजहरा में दिनांक 15/08/23 दिन मंगलवार को देश के आजादी का 77वां अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस का पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की पूजा अर्चना कर बड़े हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कर मनाया गया ।
77वें आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के मुख्यातिथि थे श्री डॉ. शैबाल जाना जी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी शहीद अस्पताल, विशिष्ट अतिथि- चंद्रप्रकाश सिन्हा ( पार्षद वार्ड क्र. 14), रामजतन भारद्वाज ( पूर्व पार्षद वार्ड क्र. 15 ) जेबा कुरैशी , लैलन साहू ।एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला संचालन समिति के अध्यक्ष युवराज साहू और शाला की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता ने की तथा कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका प्रीति और कु. सृष्टि गुप्ता ने किया । कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गानों पर डांस और प्रेरणादायक कविता एवं भाषण प्रस्तुत किये गए।
इस पावन अवसर पर शाला संचालन समिति के अध्यक्ष युवराज साहू ने विद्यार्थियों को आजादी के 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने उदबोधन में छात्रों को बताया कि कैसे इस देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर हमारे भारत देश को कठिन परिस्थितियों में आजादी दिलायी, साथ ही अमृत महोत्सव घर - घर तिरंगा महाअभियान के तहत सभी को देश के गौरव बढ़ाने हेतु अपने घरों में ध्वजारोहण करने को प्रेरित किया । आगे अपने उदबोधन में अध्यक्ष महोदय जी ने छात्रों और शाला में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पालकों बताया कि शाला में पूर्व निर्मित सांस्कृतिक कला मंच में शैड निर्माण का कार्य चंद्रप्रकाश सिन्हा ( पार्षद वार्ड क्र. 14) ने अपने पार्षद निधि योजना द्वारा कराया है । तथा रामजतन भारद्वाज ( पूर्व पार्षद वार्ड क्र. 15 ) ने भी शाला उन्नति हेतु अपने निधि में से 50,000/- की राशि भेंट करने का वचन दिया है । जिसके लिए अध्यक्ष महोदय ने इन दोनों समाजसेवी व्यक्तियों का आभार प्रकट किया ।
अमृत महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के विद्यार्थीगण एवं अन्य शिक्षक साथी प्रदीप बंसोड़े, संपूरण दास, रूपेश मंडावी, युवराज साहू, श्रीमती बी. के. सार्वा, श्रीमती एल. मरकाम, श्रीमती पूजा साहू, कु. देवी रंगारी, कु. दिनेश्वरी साहू, कु. साक्षी बोरकर, कु. दिव्या, कु. हेमलता साहू, श्रीमती रीना गुप्ता, कु. मधु मिश्रा, कु. हेमलता साहू, पालक शिक्षा समिति के अध्यक्ष कार्तिक राम बेलेन्द्र, उपाध्यक्षा श्रीमती सुनीता साहू जी एवं उनके समिति सदस्यों और शाला के अन्य स्टाफ ने अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया ।