स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के माथुर सिनेप्लेक्स में ध्वजारोहण किया गया।
राजहरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि आज यह सम्मान मुझे जो दिया गया है ये आप सभी का सम्मान है क्योंकि आप लोगों के सहयोग के बगैर में कोई भी कार्य नगर हित में करने के लिए सोच नहीं सकता। आप लोग के सहयोग की वजह से आज हम सभी मिलकर नगर विकास में विभिन्न आंदोलन करते हैं जिसकी वजह से हमें अब तक कई सफलताएं भी मिल चुकी है। आने वाले दिनों में भी नगर विकास के लिए हम सभी मिलकर कई आंदोलन करते रहेंगे। अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष शंकर कुकरेजा ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ था। उन्होंने 77वीं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में बाबू भैया द्वारा पुराने नगमे सुनाए गए। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र भारद्वाज द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन आशुतोष माथुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शेखर रेड्डी, राजेश पटेल, गोपेश गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर राजहरा व्यापरी संघ के सदस्य, राजहरा अनाज किराना व्यापारी संघ के सदस्य, चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य, अधिवक्ता संघ के सदस्य, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य व राजहरा ब्राह्मण समाज के सदस्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।