डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपनी मंशा से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया

दुर्ग नगर निगम के भाजपा के पूर्व एल्डरमैन एवं सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. प्रतीक उमरे ने छत्तीसगढ़ के आगामी विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर विधानसभा से चुनाव लड़ने की अपनी मंशा से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया है।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस विषय मे पत्र प्रेषित कर दुर्ग शहर विधानसभा से उन्हें भाजपा प्रत्याशी बनाने का आग्रह किया है।उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के बाद से आज तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेन समाज से पूरे राज्य में किसी भी व्यक्ति को विधानसभा का प्रत्याशी नही बनाया गया जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में सेन समाज की जनसंख्या 24 लाख से ज्यादा है,लेकिन प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेन समाज की उपेक्षा से भाजपा के प्रति सेन समाज के लोगों की नाराजगी बढ़ रही है,उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का 15 साल से सदस्य रहते हुए एवं अपने एल्डरमैन कार्यकाल में किये गए जनहित के कार्यों की जानकारी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं जे पी नड्डा को प्रेषित किया है।मार्मिक पत्र प्रेषित कर बताया कि 18 साल की उम्र में जब मेरे दोस्त उत्सव मेला देखने जाते थे उस समय मैं भाजपा का झंडा थामे केंद्र की कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में होता था।घर से उस समय 2500 रुपये पॉकेट मनी मिलता था उसे भी पार्टी के कार्यक्रमों के लिए खर्च कर देता था।15 साल से भाजपा का कार्यकर्ता रहते हुए जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहे हैं।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3