बेमेतरा:- ऑपरेशन ईगल अभियान के तहत स्थायी वारंटी को किया गया गिरफ्तार

मेघु राणा, बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु ऑपरेशन ईगल अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत थाना नवागढ पुलिस स्टाफ के द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के प्रकरण क्र. 900/18, धारा 138 NIA एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी नोहर कुमार अनंत पिता भागचंद अनंत उम्र 32 साल साकिन साल्हेघोरी थाना नवागढ जिला बेमेतरा को जरिये मुखबिर कि सूचना पर पकड़ा गया। उपरोक्त वारंटी को आज दिनांक 18.08.2023 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
         
उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक फागेश्वर देशमुख, आर. महेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र धनकर, अमित यादव, राजआडिल एवं अन्य स्टाफ शामिल थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3