बागबाहरा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आहूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बागबाहरा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आहूत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
बागबाहरा स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आहूत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मनोज अग्रवाल (अध्यक्ष: अग्रवाल समाज, बागबाहरा), कार्यक्रम अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह (सहसचिव: विद्यालय संचालन समिति) एवं विशेष अतिथि के रूप में राहुल अग्रवाल (सचिव/व्यवस्थापक: विद्यालय संचालन समिति), रामजी तिवारी (कोषाध्यक्ष: विद्यालय संचालन समिति), अनिल पुरोहित (सदस्य: विद्यालय संचालन समिति एवं महासमुंद जिला प्रतिनिधि सशिसं.) एवं नेरश जैन (सदस्य: विद्यालय संचालन समिति) उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस पर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण, शारीरिक, बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया। साहित्यिक कार्यक्रम में विशेष देशभक्ति गीत, हमारा लक्ष्य, हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। आध्यात्मिक क्रांति की पहली चिंगारी के प्रणेता महर्षि अरविंद घोष के जीवन वृत्त पर आचार्य श्रीमती सिम्मी दुबे ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे भैया-बहिनों ने देश भक्ति पूर्ण गीतों और विचारों से पूरे आयोजन को सजाया था, और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता को रेखांकित किया
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण कर किया, साथ ही मंचस्त अतिथियों ने भारत माता, ओंम, सरस्वती माता एवं महर्षि अरविंद घोष जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत किशोर/कन्या भारती के भैया/बहिनों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी भैया/बहिनों को बधाई एवं शुभकामना संदेश दिया और संस्कारित समाज निर्माण के लिए सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों के योगदान की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य नीतू ठाकुर, बहिन सृष्टि एवं साधना ने किया आभार प्रदर्शन विद्यालय के प्राचार्य लखनलाल साहू ने किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, अभिभावक, पूर्व छात्र तथा संकुल समन्वयक परमानंद बंजारा, कार्यालय प्रमुख कौशलचंद्र साहू, प्र. प्रधानाचार्य सुनीता गुप्ता, समस्त विद्यालय परिवार एवं भैया/बहिन उपस्थिति रहे।
हेमसागर यादव जी की खबर