कंगले दुर्ग नगर निगम के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया ठगड़ा बांध,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिया गुप्त टेंडर
कंगले दुर्ग नगर निगम के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया ठगड़ा बांध,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दिया गुप्त टेंडर
दुर्ग नगर निगम स्थित ठगड़ा बांध को दुर्ग नगर निगम द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गुप्त टेंडर दिये जाने पर विरोध दर्ज करते हुए दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने ठगड़ा बांध परिसर में काले गुब्बारे छोड़ कर विरोध दर्ज कराया।दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि दुर्ग शहर विधायक एवं दुर्ग नगर निगम के महापौर के झूठ का घड़ा फूट चुका है।ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपए लाने का दावा करने वाले कंगले दुर्ग नगर निगम प्रशासन के महापौर और दुर्ग शहर विधायक की नाकामयाबी का पता इसी बात से चलता है कि दुर्ग शहर की जनता को धोखे में रखकर सालाना 11 लाख 55 हजार की मामूली रकम के लिए ठगड़ा बांध के संचालन का गुप्त टेंडर कर अपने चेहतों को उपकृत किया गया है।जब दुर्ग नगर निगम में इतना सक्षमता ही नहीं था की ठगड़ा बांध का कार्य पूर्ण करा सके तो दुर्ग की जनता की मेहनत की गाढ़ी कमाई का टैक्स रुपी पैसा ठगड़ा बांध का अधूरा सौंदर्यीकरण कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए बर्बाद क्यों किया गया?दुर्ग विधायक को जब यह पता चल गया की ठगड़ा बांध का झूठा श्रेय आगामी विधानसभा चुनाव में नहीं मिलेगा तो संचालन का जिम्मा मामूली रकम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को दे दिया गया है।बात बात पर ठगड़ा बांध जाकर विज्ञप्ति जारी कर फोटोशूट करा अपनी बड़ाई का गाना गाने वाले दुर्ग शहर विधायक एवं दुर्ग नगर निगम के महापौर द्वारा इसकी जानकारी दुर्ग की जनता से छुपाना साबित करता है कि गुप्त टेंडर प्रक्रिया में उनकी भी संलिप्तता है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने ज्ञापन प्रेषित कर इसकी शिकायत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से किया है तथा भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर कड़ी कार्यवाही कर तत्काल टेंडर निरस्त करने की मांग किया है।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा की ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण का कार्य पूर्ण करना भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद पहली प्राथमिकता रहेगी।प्रदर्शन में विशेष रूप से भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रांजल भारद्वाज,मंडल मंत्री शंकर यादव,संतोष चंद्राकर,राधे नायक व अन्य युवा उपस्थित थे।