मोदी सरकार के नौ साल : पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे की अनूठी पहल
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे द्वारा मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अनूठा पहल प्रारंभ करते हुए दुर्ग शहर के सभी स्कूल,कॉलेजों एवं लाइब्रेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर उनके द्वारा लिखी गई बुक "प्राइम मूवर ऑफ न्यू इंडिया" निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा,जिससे मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को युवाओं तक पहुंचाया जा सके।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित करने यह प्रयास किया जा रहा है। देश को मजबूत फैसले लेने वाला प्रधानमंत्री मिला है।यह देश के लोगों के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता एवं युवा वर्ग के हित में नित नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन कर रहे हैं तथा अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।हर वर्ग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और हर व्यक्ति की समस्या को समझकर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।