युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में कांग्रेसी नेता एवं लेजेंड्री सिंगर सिद्धु मोसेवाला को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा में कांग्रेसी नेता एवं लेजेंड्री सिंगर सिद्धु मोसेवाला को कैंडल जला कर श्रद्धांजलि अर्पित किया
युवा कांग्रेस डौंडीलोहारा विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन के नेतृत्व में आज दल्लीराजहरा युवा कांग्रेस द्वारा दल्लीराजहरा के मुख्य मार्ग स्थित जैन भवन चौक में पंजाब के कांग्रेसी नेता एवं पूरे भारत देश में लीजेंडरी के नाम से जाने वाले,युवाओं के प्रेरणा श्रोत सिद्धू मोसेवाला को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं सिद्धू मोसेवाला अमर रहे नारे लगाकर कर पंजाब के कांग्रेसी नेता सिद्धू मोसेवाला को याद किया।
युवा कांग्रेस द्वारा लीजेंडरी सिंगर सिद्धू मोसेवाला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रखा, जिसके बाद पंजाबी कांग्रेसी नेता एवं पूरे भारत देश के लीजेंडरी सिंगर सिद्धू मोसेवाला की याद में लोगों से अपने दुख व्यक्त किए और ऐसे महान सिंगर इस देश में हमेशा याद किए जायेंगे कहा।
आज के इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर,नीरज साहू, हेमंत पटेल,मुकेश पटेल,चंदन ठाकुर,विकास जैन, भानु सलामे, आयान अहमद,सूरज,नितिन लुल्ला, फैजान, विनय देवांगन,राहुल पाठक,राज साहू,खिलेष पटेल, कृशांत कुमार,गणेश पटेल,रामेश्वर निषाद,निखिल कडपती, लक्की, आत्माराम, नंदू, कृष्णकांत, शेख साहिल,हितेश निर्मलकर,सुदामा शर्मा,भूपेंद्र निर्मालकर, संजू साहू आदि बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथगण उपस्थित थे।