आज अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानो के गिरफ्तारी के विरोध में सीपीआई एवं एटक के काल पर श्रम संघ एसकेएमएस किरन्दुल शाखा ने आम सभा एवं विरोध प्रदर्शन किया
आज दिनांक 30.5.2023, को अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवानो के गिरफ्तारी के विरोध में सीपीआई एवं एटक के काल पर श्रम संघ एसकेएमएस किरन्दुल शाखा ने आम सभा एवं विरोध प्रदर्शन किया । जिसमें किरन्दुल शाखा के अध्य्क्ष के साजी, कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर सीताप राव एवं बचेली शाखा के अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद, महिला फेडरेशन से प्रीति दूधी, भावना सर्वदे एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, अनेक युवक युवतियों एवं किरन्दुल के नागरिकों की उपस्थिति में नारे बाजी के साथ जोरदार प्रदर्शन किया गया । मंच संचालन नरसिम्हा रेड्डी द्वारा किया गया । जिसमे वक्ता के रूप में के साजी, मधुकर सीताप राव, जागेश्वर प्रसाद, बारासा जी,आर पी यादव, देवरेयलु,घनश्याम वर्मा, वाय अनिल ,प्रीति दूधी, भावना सर्वदे ने अपनी वक्तव्य को रखा । धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र कटारिया के द्वारा संबोधित किया गया । महिला पहलवानो के गिरफ्तारी के विरोध में खूब नारे बाजी एवं रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ब्रिज भूषण सरन सिंह के गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब नारे बाजी हुए ।
सभी साथियों को क्रांतिकारी अभिवादन के साथ लाल सलाम