अमित निराला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तो के साथ मिलाकर लगाया वृक्ष

अमित निराला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तो के साथ मिलाकर लगाया वृक्ष

अमित निराला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तो के साथ मिलाकर लगाया वृक्ष

अमित निराला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दोस्तो के साथ मिलाकर लगाया वृक्ष


फगुरम : जन्मदिन मनाने का लोगो का अपना अपना अंदाजा होता है। आम तौर पर युवक अपने जन्मदिन पर दोस्तो से साथ केक कटकर पार्टी करते हुए उत्सव मनाते है, लेकिन ग्राम तौलीपाली के युवक अमित कुमार निराला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिनांक 10 मई की शाम 5 बजे अपने दोस्तो के साथ मिलकर अपने गांव के स्कूल मैदान में नीम का पौधा लगाकर उत्सव मनाया और पौधे को पेड़ बनने तक उसका देखभाल करने, प्रतिवर्ष वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। वहीं अपने सभी साथियों से भी अपील किया कि वे लोग भी इसी प्रकार जन्मदिन मनाए ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे। जन्मदिन मनाने का यह तरीका निश्चित रूप से युवकों सहित सभी लोगो के लिए प्रेणास्त्रोत है। हर इंसान को अपने जन्मदिन पर एक वृक्ष जरूर लगाना चाहिए।
           
अमित निराला ने कहा कि हमारे जीवन में वृक्षों का काफी महत्व है। जिस प्रकार जीवन के जल जरूरी है उसी प्रकार जल के घना वृक्षों का होना बहुत जरूरी है, लेकिन वर्तमान में तेजी से पेड़ो की कटाई किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ते जा रहा है और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना बहुत जरूरी है। इसीलिए उसने जन्मदिन के अवसर पर नीम का पौधे लगाया क्योंकि नीम का पेड़ लोगो को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करता है। अपने सभी दोस्तों से अपील किया कि वे लोग अपने जन्मदिन पर काम से काम एक वृक्ष लगाए और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में अपना योगदान दे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3