अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर पूर्व एल्डरमैन बोले - घर और शहर दोनों की सफाई में नारी की अहम भूमिका
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : महिला सफाई कर्मचारियों को उपहार देकर पूर्व एल्डरमैन बोले - घर और शहर दोनों की सफाई में नारी की अहम भूमिका
दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुर्ग नगर निगम की महिला सफाई कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि महिला दिवस के मौके पर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ क्योंकि घर हो या शहर उसे साफ रखने में नारी शक्ति की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण होती है तथा महिला सफाईकर्मी पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करती हैं।उनका सदैव सम्मान करना चाहिए।सफाई कर्मी अपने सम्मान से भावुक होते हुए किए गए सम्मान के लिए पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सम्मान से उन्हें अपना कार्य ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए नई स्फूर्ति मिलती रहेगी।