राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ महासचिव आदरणीय अभय सिंह जी को दुर्ग संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ महासचिव आदरणीय अभय सिंह जी को दुर्ग संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह आयोजित
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक छत्तीसगढ़ महासचिव आदरणीय अभय सिंह जी को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का दुर्ग संभाग प्रभारी नियुक्त किए जाने पर सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक जिला बालोद यूथ इंटक जिला बालोद मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा के संयुक्त तत्वाधान में किया गया इस अवसर पर यूनियन की ओर से श्रीफल शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया अभय सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा दुर्ग संभाग के सात जिलों में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी मुझे मिली है जिसके लिए प्रदेश एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के आभारी हैं संगठन में रहकर अनवरत मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़ने एवं आप सब का भरपूर सहयोग के फल स्वरुप यह जिम्मेदारी मिली है बालोद जिला इंटक अध्यक्ष भूपेंद्र दिल्लीवार ने कहा दुर्ग संभाग के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दल्ली राजहरा को मिली है इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीव रेड्डी को सादर धन्यवाद संगठन की मजबूती के लिए हम सब मिलकर कार्य करेंगे मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तिलकराम मानकर ने कहा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक विभिन्न मजदूर संगठनों का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करती है हम सब कांग्रेस पार्टी के विचारधारा का पालन करते हैं संगठन को मजबूत बनाकर राज्य एवं केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनाना है उपाध्यक्ष लखन बख्शी ने कहा हमारे लिए संगठन सर्वोपरि है हम सदस्य गण अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे उपाध्यक्ष कलाम मोहम्मद जी ने कहा कि दल्ली राजहरा का मजदूर संगठन मजदूरों के हितों की लड़ाई लड़कर उनके हितों की रक्षा करने वाली यूनियन है वर्तमान परिदृश्य में हम सब मिलकर मजदूर हितों में कार्य करते रहेंगे असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक बालोद जिला अध्यक्ष राजू विनायक ने कहां की असंगठित क्षेत्र के मजदूर शोषण के शिकार होते हैं उनके मिनिमम वेज के लिए हर संभव प्रयास करने होंगे इस नियुक्ति पर प्रदेश एवं राष्ट्रीय संगठन को धन्यवाद यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष हाशिम कुरैशी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा युवा चलेगा तो देश बढ़ेगा हमें संगठन की शक्ति को और भी मजबूत बनाना होगा दिनेश कांत लक्ष्मण शर्मा योगराज ठाकुर रसिया राम गौतम वर्मा संतोष घराना ने अपने विचार रखे इस अवसर पर स्वप्निल तिवारी परितोष हंस पाल मनोज शाह गौरीशंकर त्रिभुवन हाशिम कुरैशी रामलाल चंद्रकांत मेश्राम रामजीत सुरेंद्र मेश्राम प्रभजीत सिंह हरीश देवांगन राजेश कुमार अजय सोना विवेक तिवारी संजयसिंह सुशील देवनारायण बक्शी पुनीत राम नागेश रामटेके बुद्धदेव धीरज रामेश्वर कमल किशोर शेखर मनीष मोनू महेंद्र शेखर डोमेश्वर रमेश शर्मा धर्म सिंह शंकर महेश्वर राहुल कमल दुर्योधन तामेश्वर सपन हरीश साजन यादव जोहन लाल शोभाराम आदि उपस्थित थे