सिंधु डांडिया धमाल दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को

सिंधु डांडिया धमाल दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को

सिंधु डांडिया धमाल दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को

सिंधु डांडिया धमाल दो दिवसीय आयोजित किया जाएगा 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को 

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत युवा विंग बिलासपुर द्वारा पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं सिंधी सेंट्रल महिला विंग के साथ सिंधु डांडिया धमाल 2022 के आयोजन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक मोटूमल भीमनानी धर्मशाला गोल बाजार में कल 1 सितंबर को संपन्न हुई। बैठक का संचालन करते हुए सिंधी सेंट्रल युवा विंग के सचिव नीरज जग्यासी ने सर्वप्रथम पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं महिला विंग के आए हुए पदाधिकारीगणों का स्वागत किया।
और सभी को जानकारी दी कि सिंधु डांडिया पूरे बिलासपुर सिंधी समाज का हर वर्ष का सबसे प्रचलित एवं बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम है और कैसे पूरा सिंधी समाज इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है चाहे वह आयोजन संबंध में हो या इस कार्यक्रम का आनंद उठाने मे हो। इसके पश्चात सचिव नीरज जग्यासी ने सिंधी सेंट्रल युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक विधानी से निवेदन किया कि वह सिंधु डांडिया आयोजन की रूपरेखा की चर्चा उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत करें। जिसमें अध्यक्ष अभिषेक विधानी ने बताया कि इस वर्ष सिंधु डांडिया का आयोजन 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर को झूलेलाल मंगलम बिलासपुर में किया जाएगा। समें भारतवर्ष के प्रसिद्ध सिंधी गायकों को बुलाया जा रहा है जिससे कि इस बार कार्यक्रम का स्तर पिछले वर्ष के कार्यक्रमों के स्तर से ऊंचा रहे एवं पूरे सिंधी समाज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिंधु डांडिया कार्यक्रम का आनंद अपने पूरे परिवार के साथ बड़े जोरों शोरों से उठा सके।
कार्यक्रम की रूपरेखा सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं सिंधी सेंट्रल महिला विंग के पदाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई जिसमें सेंट्रल पंचायत एवं महिला विंग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अपने सुझाव दिए गए जिसे अमल कर योजना में सम्मिलित करने का आश्वासन दिया गया एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं सिंधी सेंट्रल महिला विंग के सभी पदाधिकारी गणों ने तैयार की गई रूपरेखा हेतु अपनी सहमति दी एवं आश्वासन दिया कि उनका आशीर्वाद कार्यक्रम के आयोजन में पूर्ण रूप से हर क्षेत्र में रहेगा। इस बैठक में सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रमुख पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिनमें अध्यक्ष पीएन बजाज, विनोद मेघानी,हरीश भागवानी, दिलीप बहरानी, मनोहर पमनानी।
सिंधी सेंट्रल महिला विंग से- सोनी बहरानी, गरिमा साहनी, अन्नु अहूजा सिंधी सेंट्रल युवा विंग से-मार्गदर्शक मुकेश विधानी, संरक्षक विनोद जीवनानी, विनोद लालचंदानी, गोविंद तोलवानी,अध्यक्ष अभिषेक विधानी, सचिव नीरज जग्यासी, कोषाध्यक्ष विक्की कोटवानी, अजय भीमनानी,मनोज उबरानी, नितेश रामानी ,विजय पंजवानी, हेमंत जीवनानी ,दीपेश हरीरामानी ,विशाल पमनानी ,विकास जीवनानी, राजेश टेकचंदानी ,बंटी मनोहर वाधवानी, विजय दुसेजा, दिनेश नागदेव ,विजय मोटवानी, अविनाश चौधरी ,आशु अहूजा ,संजय गंगवानी ,गुलशन जग्यासी ,बंटी गंगवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



श्री विजय दुसेजा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3