गंगा मैया धार्मिक स्थल झलमला में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने चलाया स्वच्छता अभियान, कांग्रेस सरकार पर लगाया धार्मिक स्थलों की अनदेखी करने का आरोप
गंगा मैया धार्मिक स्थल झलमला में जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने चलाया स्वच्छता अभियान, कांग्रेस सरकार पर लगाया धार्मिक स्थलों की अनदेखी करने का आरोप
बालोद :-भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाये जाने वाले सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बालोद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गंगा मैया झलमला में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता पुष्पेंद्र चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और दीवारों तथा चबूतरों में रंग रोगन कर सौंदर्यीकरण किया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार और स्थानीय प्रशासन पर धार्मिक स्थल गंगा मैया झलमला के विकास में अनदेखी करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व सामने है और बालोद सहित पूरे प्रदेश के लोगों की आस्था का केंद्रबिंदु है लेकिन विकास के नाम पर एक पत्थर भी कांग्रेस सरकार ने नहीं रखा है। झलमला जैसी आस्था और विश्वास के केंद्र के साथ शासन प्रशासन की निरंकुशता को क्षेत्रवासी कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पूरा गंगा मैया धार्मिक स्थल परिसर के आसपास गंदगी व्याप्त है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। एक ओर जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बालोद जिले में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं वहीं बालोद जिला मुख्यालय से लगा हुआ झलमला गंगा मैया धार्मिक स्थल अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि नवरात्रि का पर्व आने वाला है और धार्मिक स्थलों की स्थिति चिंताजनक है।
इस दौरान स्वच्छता अभियान में युवा मोर्चा के दयाराम सिन्हा, सूरज यादव ,देवा सोनकर,गोविंद बघेल ,वागीश बघेल ,आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।