राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में शामिल व सम्मानित हुए लेखक अशोक आकाश
.भीमराव अंबेडकर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगांव जिला राजनांदगांव में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी डॉ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ मनोज पांडे विभागाध्यक्ष हिंदी नागपुर विश्वविद्यालय नागपुर महाराष्ट्र की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। डॉ.अरुण कुमार यदु वरिष्ठ कवि एवं समीक्षक बिलासपुर, डॉ.शंकरमुनि राय विभागाध्यक्ष हिंदी शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव एवं डॉ बी.एन.जागृत सहायक प्राध्यापक शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ । उक्त राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में बालोद जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.अशोक आकाशको बतौर अतिथि लेखक आमंत्रित किया गया, निर्धारित विषय में लिखित विषय _ "भारत का जनजाति समाज साहित्य और संस्कृति" विषय पर शोध पत्र वाचन के साथ सम्मानित किया गया ।