इष्टदेव सांई झूलेलाल साई जी के चालीहा महोत्सव के समापन अवसर पर निकली भव्य मोदक शोभायात्रा

इष्टदेव सांई झूलेलाल साई जी के चालीहा महोत्सव के समापन अवसर पर निकली भव्य मोदक शोभायात्रा

इष्टदेव सांई झूलेलाल साई जी के चालीहा महोत्सव के समापन अवसर पर निकली भव्य मोदक शोभायात्रा

इष्टदेव सांई झूलेलाल साई जी के चालीहा महोत्सव के समापन अवसर पर निकली भव्य मोदक शोभायात्रा

सिंधी समाज के आराध्य सांई झूलेलाल जी का चालिसा महोत्सव,विगत 16 जुलाई से 24 अगस्त तक मनाया गया। जिसमें प्रतिदिन श्री झुलेलाल साई जी के मंदिर में शाम 7 बजे से 8.30 बजे तक विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
जिसका समापन गत 24 अगस्त को किया गया। 24 अगस्त को सांई झूलेलाल जी के चालिसा महोत्सव समापन पर शाम 4 बजे से जल ज्योति साहेब जी की पूजा 'अर्चना की गई।
तत्पश्चात् स्थानीय सिंधु भवन में रात्रि8 बजे से मां भगवती म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भक्तिमय कार्यक्रम एवं भंडारा सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां ज्ञात हो कि कार्यक्रम में उपस्थित,झूलेलाल साई के उपासक "ओम चावलानी"द्वारा जब साई जी का स्तुति वंदन किया गया तो उपस्थित सारी संगत थिरक उठी, वहीं 25 अगस्त को शाम 5 बजे मोदक शोभायात्रा निकाली गई। 
जो सिंधी कॉलोनी स्थित झूलेलाल मंदिर से होकर सिंधु भवन, हनुमान चौक, राजघाट चौक, काली पुतली चौक पहुची जहाँ, नगर पालिका अध्यक्ष,श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर व उनकी टीम ने शोभा यात्रा में उपस्थित,साई के प्यारों का पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया,तत्पश्चात शोभा यात्रा मोती तालाब पहुंची,जहां मोदक का विसर्जन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
सांई झूलेलाल जी का चालिसा महोत्सव,नगर के प्रेम प्रकाश आश्रम में भी मनाया गया।जहां प्रतिदिन दोनो समय ज्योत प्रज्जलवित कर पूजा अर्चना की गई। प्रेम प्रकाश आश्रम के राजलदास अमलानी ने बताया कि प्रतिदिन ज्योत जलाने के बाद आरती और प्रसाद का वितरण किया गया।
वहीं गत 24 अगस्त को चालीसा महोत्सव समापन होने के बाद आज 25 अगस्त को हवन, पूजन एवं आरती उपरांत मोदक पूजन किया गया। तदुपरांत मोदक झूलेलाल मंदिर ले जाया गया। जहां से मोदक शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मोती तालाब पहुंची,जहां मोदक का विसर्जन किया गया। पूज्य सिंधी पंचायत के सानिध्य में श्री झूलेलाल मंदिर समिति ने समस्त कार्यक्रमो को भव्य रूप से मनाया यह जानकारी विशाल नवानी के द्वारा दी गई।



श्री विजय दुसेजा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3