जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते आमाबाहरा बांध की दीवार टूट गई
लगातार हो रही बारिश के चलते जिले का एकमात्र आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय अंतिम छोर वनांचल क्षेत्र स्थित आमाडुला के निर्माणाधीन आमाबाहरा बांध की दीवार टूट गई है. लगातार बांध के पानी निकासी से हजारों एकड़ खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गई है. बालोद और कांकेर जिला को जोड़ने वाली डौंडी चारामा मुख्य मार्ग में तीन फिट पानी भर गया है. जिससे आवागमन बाधित हो रहा है.बता दें कि, बांध के टूटने से इलाके में पानी ही पानी नजर आ रहा है. लोग जान जोखिम में डालकर लोग आवागमन
करने पर मजबूर हैं..ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार 25 साल पहले से बन रहे बांध का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है. शासन-प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई.वहीं ग्रामीण कमलेश कुमार दुग्गा बताते हैं कि, प्रशासनिक लापरवाही की वजह से आज तक यह बांध अधूरा पड़ा है. जिससे किसानों को हर साल कुछ ना कुछ नुकसान झेलना पड़ता है. बांध के टूट जाने से काफी तकलीफ हो रही है. वही आमाडुला गांव में सड़क के ऊपर 3 फिट पानी आ गया है, जिससे डौंडी और चारामा से संपर्क टूट चुका है. हजारों एकड़ किसानों की फसल बर्बाद हो गई है. शासन-प्रशासन इस बांध का काम को जल्द से जल्द पूरा कराए ताकि समस्याओं से निजात मिल सके.वहीं अनुविभागीय अधिकारी मनोज मरकाम बताते हैं कि, बांध का गेट टूट चुका है.
किसानों के खेतों में पानी जा रहा है. फसलों के नुकसान का मुआवजा प्रकरण तैयार कर जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा. वहीं सड़क के ऊपर पानी बहने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं. उनके लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति जान जोखिम में डालकर नाले को पार ना करे. साथ ही जहां पर बांध टूटा है वहां पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं.वही जल संसाधन विभाग के अधिकारी लाल का कहना है कि बारिश की वजह से क्षमता से अधिक पानी का भराव हो जाने व पूर्व में मुआवजा प्रकरण के चलते बांध में उलट नही बन पाने से उक्त घटना का होना प्रतीत होता हैं मंत्री अनिला भेड़िया का निर्देश से विभागीय कुछ स्वीकृति जल्द पूर्ण कर कार्य जल्द पूर्ण कराया जावेगा।वही पूरे मामले में समाज कल्याण एवं महिला बाल विकास मंत्री और क्षेत्रीय विधायक अनिला भेड़िया ने बताया कि मुझे भी जानकारी मिल रही है कि आमाडुला गांव में बांध का गेट टूट गया है ग्रामीणों को किसी प्रकार से कोई समस्या नहीं होगी जो भी मुआवजा प्रखंड तैयार होगा उसके साथ से उनको हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा साथ ही मेरे द्वारा भी जो सहयोग बन पड़ेगा वह करूंगी। वही आमाडुला ग्राम पंचायत के सरपंच गायत्री गांवड़े बताती है कि उनके गांव का बांध टूट जाने से लोगों को काफी समस्या हो रही है फसलों के नुकसान की किसानों को चिंता सताने लगी है