दो सूत्री मांग को लेकर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ हड़ताल है। जिसके चलते दल्लीराहजहा नगर पालिका में काम काज ठप रहा।
दो सूत्री मांग को लेकर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ हड़ताल है। जिसके चलते दल्लीराहजहा नगर पालिका में काम काज ठप रहा।
दल्लीराजहरा। सोमवार को अपनी दो सूत्री मांग को लेकर स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ हड़ताल है। जिसके चलते दल्लीराहजहा नगर पालिका में काम काज ठप रहा। संघ अध्यक्ष विपिन बेहरा ने बताया कि केंद्र के समान मंहगाई भत्ता व मकान भत्ता की मांग को लेकर फेडरेशन द्वारा घोषित हड़ताल को स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ ने समर्थन करने की धोषणा किए जाने के बाद प्रदेश के 13 नगर निगम, 34 नगर पालिका परिषद व 174 नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी अंदोलन में शामिल हुए हैं।
सरकार को अधिकारी व कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक शीध्र विचार कर पूर्ण किया जाना चाहिए। क्योंकि हड़ताल से प्रतिदिन हजारों-करोड़ों रूपये का नुकसान होगा, जो राज्य हित मे नहीं है। इस अवसर पर गोविंद साहू, घनश्याम शर्मा, एलन चंद्राकर, राजेंद्र साहू, मनोज साहू, बुद्घिमान सिंह, अब्दुल कलीम, सुशील टंडन, धर्माराम बक्शी, निर्भय राम, अनंत साहू , सुनील ताराम सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।