शिवनाथ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त:डोंगरगढ़ में ट्रेन के5 डिब्बे पटरी से उतरे, राहत और बचाव कार्य जारी
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ में शिवनाथ एक्सप्रेस बेपटरी हो गई है। शिवनाथ एक्सप्रेस के 2 कोट पटरी से उतरे हैं। हादसा तब हुआ, जब ये ट्रेन कोरबा से महाराष्ट्र के इतवारी जा रही थी। फिलहाल हादसे में किसी के घायल या मौत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और राहत व बचाव कार्य जारी है।
फिलहाल हादसे की वजहों का पता नहीं चल सका है। रेलवे के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में लाइन नंबर 4 में शिवनाथ एक्सप्रेस के इंजन से लगे दो कोच उतरे पटरी से उतरे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीआरएम, सीनियर डीसीएम सहित आला अधिकारी पहुंचे और कारणों का पता लगाया जा रहा है। तड़के 3 बजकर 42 मिनट पर हादसा हुआ।
महाराष्ट्र के गोंदिया और इतवारी से राहत ट्रेनों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया है। फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त हुए डिब्बों को हटा दिया गया है और ट्रेन इतवारी के लिए रवाना हो गई है।