सतर्क रहें ऐसे फ़्राड से - अभिषेक लोहिया

सतर्क रहें ऐसे फ़्राड से - अभिषेक लोहिया

सतर्क रहें ऐसे फ़्राड से - अभिषेक लोहिया

सतर्क रहें ऐसे फ़्राड से - अभिषेक लोहिया

आजकल कई तरफ के फ़्राड होते है उसमे से एक फ़्राड यह भी जिसके बारे मे जागरूक कर रहे अपने मित्रों को अभिषेक लोहिया ...




हेलो दोस्तों।।। मैं अभिषेक लोहिया आप सभी को एक फ्रॉड से अवेयर करने के लिए इस मैसेज को फॉरवर्ड कर रहा हूं। आजकल एक नए तरीके का फ्रॉड करने का ट्रेंड चल रहा है। आपको एक कॉल आयेगा और आपको आपके सिटी या आसपास की सिटी में इनवाइट किया जाएगा यह बोल कर की अपने एक गिफ्ट वाउचर जीता है। तब तक आपको कुछ भी नही बताया जाएगा। आपको आपके हसबैंड या वाइफ और बच्चों के साथ आपके आसपास किसी होटल में आने के लिए कहा जाएगा। फिर आप वहा अगर जाते है तोआपको हॉलीडेज की जो मेंबरशिप स्कीम है उसी टाइप की स्कीम आपको बताई जाएगी। आपको पूछा जायेगा की आपकी ड्रीम हॉलीडे डेस्टिनेशन  क्या है और आप कितने बार साल में घूमने जाते हो ऐसा सब। 
फिर आपको एक स्कीम बताई जाएगी बोलेंगे इंडिया एंड एब्रॉड की 5 स्टार प्रॉपर्टी में हॉलीडे जहा आप जाना चाहे जिस भी डेस्टिनेशन या जिस भी लोकेशन वहा आप फ्री में स्टे कर सकते है। आपको 10 साल 5 साल की स्कीम बताई जाएगी और आपको इसके लिए 2 लाख 3 लाख ऐसा बड़ा  अमाउंट एक बार में पेमेंट करने को कहा जाएगा। फिर अगर आप कहेंगे की इतना  हम अफोर्ड नही कर सकते तो फिर आपको 3 साल या फिर 1 साल की भी स्कीम बताई जाएगी।
और आपको बहुत ज्यादा फोर्स करेंगे की ये स्कीम सिर्फ आज के लिए ही है आप लकी 10 में से हो।
फिर आप उनको पैसे पेमेंट कर देंगे चाहे वो कोई भी अमाउंट हो 5 हजार 10 में भी वो मान जाते है। जब उनको ज्यादा नहीं भीं मिल रहा तो वो जितना मिले सोच के सब रख लेते है।
फिर उसके बाद आप उनको ढूंढते रह जाओगे।
वो आपको नेट में सर्च भी करने बोलेंगे अपनी कंपनी का नाम।
सब फेक कंपनी बनी होती है।
मेरे साथ ऐसा 2 बार हो चुका है मुझे और मेरी वाइफ को राजनांदगांव में एक होटल में बुलाया गया था वहा मैने भी लालच में आके इनकी मेंबरशिप ले ली थी मैने तो एक बार 2 लाख रुपए भी पेमेंट कर दिया था फिर मुझे शक हुआ तो उनको लेके मैं अपने घर आया और पुलिस और मीडिया को बुलाया फिर उन्होंने 3 घंटे में मेरे सारे पैसे अकाउंट में वापस किए। ऐसा मेरे भैया के दोस्तों के साथ भी हुआ है 2 लोग ने 75 -75 हजार रुपए उनको दे दिए और फ्रॉड का शिकार हुए।
प्लीज आप सब से निवेदन ही ऐसे किसी के भी जाल में न फसे फ्री गिफ्ट के चक्कर में। ऐसा कोई भी फोन कॉल आए तो न जाए प्लीज।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3