स्थानीय नेपाली उत्तराखंड मंदिर में शिव शक्ति महिला मानस मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

स्थानीय नेपाली उत्तराखंड मंदिर में शिव शक्ति महिला मानस मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

स्थानीय नेपाली उत्तराखंड मंदिर में शिव शक्ति महिला मानस मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

स्थानीय नेपाली उत्तराखंड मंदिर में शिव शक्ति महिला मानस मंडली के सदस्यों द्वारा भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव


दल्लीराजहरा 20 अगस्त।भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूब गये। मंदिर जी को सजाया गया। भक्ति पूर्ण वातावरण में मनोरम दृश्य के बीच श्रद्धालु झूमते ,भजनों के जरिए भक्ति से सराबोर नजर आये ।स्थानीय नेपाली उत्तराखंड मंदिर में शिव शक्ति महिला मानस मंडली के सदस्यों द्वारा श्री कृष्ण के स्त्रोत ,पाठ, भजन -कीर्तन मध्य रात्रि तक किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।
               इस बार जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भ्रम या उहापोह की स्थिति निर्मित हो गई थी। लेकिन मथुरा एवं वृंदावन में जब 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाने की घोषणा की गई तो कमोबेश पूरे देश में इस तिथि में जन्माष्टमी मनाने की मुहर लगा दी । इसी तारतम्य में स्थानीय शिव शक्ति महिला मंडल द्वारा भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव 19 अगस्त को नेपाली उत्तराखंड दुर्गा मंदिर में धूमधाम के साथ मनाया गया ।इस मौके पर मंदिर परिसर एवं भगवान श्रीकृष्ण को फूल बंगला आदि से को सजाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण के आभा एवं  मनोरम दृश्य  से साक्षी उपस्थित हर कोई चाहता था ।श्री कृष्ण के प्रकट उत्सव के इंतजार में महिला पुरुष इंतजार के दौरान झूमते नजर आए।

             भगवान श्री कृष्ण के जन्म उत्सव के दौरान शिव शक्ति महिला मंडल से जुड़ी महिलाओं  श्रीकृष्ण की भक्ति में डूब गए कोई 4 घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम में मध्यरात्रि में मंदिर के पुजारी धर्मानंद भट्ट द्वारा बाल गोपाल की मुर्ति का महाभिषेक शास्त्रोक्त विधि से दूध,दही,घी,मधु, गंगाजल से किया गया।बाल गोपाल का विशेष श्रृंगार किया गया।पंजीरी,माखन,मेवा,फल, मिष्ठान का भोग लगाया गया। भगवान श्री कृष्ण की महाआरती की गई। सभी उपस्थित भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मोहिनी भट्ट, सरिता गौतम,माया बिष्ट,दीपा पौडेल,अंबिका कडेल, सरस्वती पौडेल,पायल वैष्णव,रंजीता गुप्ता, सुरेमन,रघुबीर सिंह बिष्ट, बाबूराम, रमाकांत,अनिल वैष्णव ,जानमेज उपस्थित थे।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3