मूर्तिकार कार रहे गणेश प्रतिमा का निर्माण

मूर्तिकार कार रहे गणेश प्रतिमा का निर्माण

मूर्तिकार कार रहे गणेश प्रतिमा का निर्माण

मूर्तिकार कार रहे गणेश प्रतिमा का निर्माण 

चारामा - नगर के चौक चौराहों पर इन दिनों चारामा के आसपास के गांवों से आकर मूर्तिकार गणेश प्रतिमा का निर्माण कर रहें हैं। पिछले दो साल कोरोनो के कारण मूर्ति कारों को बहुत नुक्सान उठाना पड़ा था । इस बार उत्साह के साथ पिछले एक सप्ताह से छोटे से लेकर बड़ी मूर्तियां तैयार की जा रही है। ग्राम मुडखुसरा निवासी मूर्तिकार कुमार चक्रधारी से बातचीत में बताया की इस साल बाजार के भरोसे में मूर्तियां बनाई जा रही है। पांच सौ से पंद्रह हजार तक की मूर्तियां बनाई जा रही है। चक्रधारी ने बताया की बड़े शहरों की अपेक्षा हमारे क्षेत्र में बहुत कम दाम पर मजबूरी में मूर्तियां विक्रय की जाती है। मंहगाई जिस गति से बढ़ी है उस मुकाबले मूर्तियों का दाम नहीं मिल पाता। मूर्तिकारों की समस्या बताते हुए उन्होंने बताया की गांव से शहर में आकर मूर्ति बनाने उचित स्थान नहीं मिल पाता । 
अधिकारियों से इस संबंध में मांग की गई अभी तक कुछ सुनवाई नहीं हुआ। हम सब मूर्तिकार अलग अलग जगह लोगों से निवेदन कर जगह बनाते हैं जिसमें अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर काम चलाया जाता है। मूर्तियों का आर्डर मिलना शुरू हो गया है। जन्माष्टमी के बाद बाजार का रौनक पता चलेगा। क्षेत्र के मुडखुसरा से बिसनाथ,लक्ष्न, पूरन, चारामा से चिंताराम,गिरहोला से बलीचंद शोरी सहित डोकला उंकारी के मूर्तिकार सैकड़ों मूर्ति का निर्माण नगर सीमा अंतर्गत कर रहें हैं ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3