एसबीआई के स्टाफ में होगी बढ़ोतरी
बुधवार को भारतीय स्टेट बैंक के तत्वाधान में बीएसपी सिटीजन क्लब में एमएमई कार्यशाला हुई । इसमें भारतीय स्टेट बैंक से जुड़े व्यापारी व ग्राहक मौजूद थे। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक कांकेर नीरज कुमार थे। अध्यक्षता अनाज व्यापारी संघ के अध्यक्ष शंकर कुकरेजा ने की। विशेष अतिथि कैलाश छाजेड़ तरुण खटवानी राजू सोनी थे।
शंकर कुकरेजा ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सबसे पुराना बैंक है । लोगों को इस बैंक के ऊपर भरोसा है। बैंक में ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा दिया जाता है। मैं इस बैंक से लंबे समय से जुड़ा हूं तरुण खटवानी ने कहा कि इस आयोजन से ज्यादा लोग बैंक से जुड़ेंगे। इससे अधिक ग्राहकों के बीच तालमेल बना रहेगा ग्राहकों की समस्या का समाधान जल्द निपटारा हो जाएगा । बैंक की कुछ कमी को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक को अवगत कराया । कैलाश छाजेड़ ने कहा कि बैंक में स्टाफ की कमी है। जिससे समय पर काम नहीं होता है। इससे ग्राहकों को परेशानी होती है ।
ऋण को लेकर कई बार कागजात मांगा जाता है ग्राहक ऋण के लिए भटकते रहते हैं । नीरज कुमार ने कहा कि ऐसे ऐसा कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए । जिससे ग्राहकों को होने वाली परेशानी को जल्द दूर कर सकें । ऋण की समस्या को हल कर दिया जाएगा। स्टाफ की कमी को दूर कर दिया जाएगा, ताकि ग्राहक को काम को लेकर भटकना न पड़े । कार्यक्रम में धनंजय कुमार, राजहरा शाखा के मुख्य प्रबंधक राजन सिन्हा, एस भास्कर , स्नेहाशीश दास , प्रकाश सकुरे, यतेंद्र टंडन, दुखन मिश्रा, जगराम उपाध्याक्ष, राघवेंद्र शर्मा, नितिन राम, ललित चोपड़ा, उमाशंकर, रोशन कुकरेजा , महावीर चोपड़ा आदि मौजूद थे।