Oth taking ceremony Anand public school
शपथ ग्रहण समारोह आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा
सन्मति एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित आनंद पब्लिक स्कूल डौंडीलोहारा (अंग्रेजी माध्यम) में आज शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें सन्मति एजुकेशन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष श्री मिश्रीलाल जी जैन, सदस्य श्रीमती प्रभा जैन विशेष अतिथि रहे ।
प्राचार्य श्री संदीप नायक ने बच्चों को शपथ दिलाया साथ ही शाला के प्रबंधक श्री हीराचंद राखेचा ने बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ के साथ कार्य करने का संदेश दिया ।श्रीमती नोम साहू प्रधान पाठिका ने भी बच्चों को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम में सभी बच्चे व शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।