सनातन संस्कृति एवं धर्म रक्षा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सदा समर्पित रहेगा श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम संत श्री राम बालक दास महत्यागी
सनातन संस्कृति एवं धर्म रक्षा और आध्यात्मिक उन्नति के लिए सदा समर्पित रहेगा श्री जामड़ी पाटेश्वर धाम संत श्री राम बालक दास महत्यागी
14 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित श्री शिव कथा के समापन अवसर पर संत श्री राम बालक दास जी ने इस दिव्य भव्य आयोजन में पधारने के लिए छिंदवाड़ा से आई दीदी सरस्वती का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही साथ उन्होंने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने हेतु ,,एवं नगर पंचायतों को पानी टैंकर प्रदान करने हेतु ,,और समस्त जनता जनार्दन को तन मन धन से सहयोग देने हेतु धन्यवाद ज्ञापन किया।
साथ ही संत श्री ने कहा कि पांच दिवसीय पार्थिव रुद्राभिषेक एवं भस्म आरती में जिन यजमान परिवारों ने सम्मिलित होकर सेवा प्रदान की उन सभी का इसी प्रकार अगले वर्ष भी सहयोग प्राप्त होता रहे तो हम और भव्य रूप में यह श्रावणी महोत्सव मनाएंगे श्री हनुमान नंदी शाला गो अभ्यारण्य में आयोजित इस कार्यक्रम की दिव्यता भव्यता देखते ही बनी, लोग बड़ी संख्या में बाबा महाकाल उज्जैन की तर्ज में प्रतिदिन होने वाले भस्म आरती का दर्शन करने के लिए आए 25 करोड़ की लागत से बन रहे विश्व के अद्वितीय मां कौशल्या जन्मभूमि मंदिर तीर्थ निर्माण हेतु बहुत से लोगों ने ,,1000,,, प्रति वर्ष देने का संकल्प करके सदस्यता ग्रहण की वही पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन श्री राज योगी बाबा की समाधि मंदिर निर्माण हेतु ,,100000,, का गुप्त दान रायपुर से प्राप्त हुआ ।
समस्त कार्यक्रम का संचालन पूरे प्रदेश एवं महाराष्ट्र मध्य प्रदेश से आए भक्तों के द्वारा किया गया इस आयोजन में श्री शिव कथा के मंच से हिंदू शेरनी सरस्वती दीदी ने समाज का आवाहन करते हुए कहा कि श्री जामडी पाटेश्वर धाम की शांति व्यवस्था एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल पुलिस प्रशासन की ही नहीं बल्कि समाज की भी है जिसके लिए हमें कृत संकल्प एवं सावधान रहना होगा उन्होंने आज पूरे देश में फैल रहे धर्मांतरण के बारे में भी चिंता जताई और कहा की पाटेश्वर धाम में हो रहा आक्रमण भी ईसाई मिशनरियों के षड़यंत्र का ही हिस्सा है क्योंकि इस स्थान के कारण ही इस क्षेत्र में धर्मांतरण नहीं हो पा रहा है हिंदू धर्म में समरसता का प्रचार प्रसार करने वाला श्री जामडी पाटेश्वर धाम असामाजिक तत्वों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है इसीलिए लगातार कई वर्षों से यहां इस तरह की घटना घटित करने का प्रयास किया जा रहा है पांच दिन के आयोजन में लगातार जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया गया तभी शांति पूर्वक आयोजन संपन्न हो पाया।