बीएसपी की सख्ती:टाउनशिप क्षेत्र की सड़कों पर खड़े वाहनों के पहिए पर लॉक लगा रही पुलिस
शहर के बीएसपी टाउनशिप में भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस प्रशासन व बीएसपी ने सख्ती शुरू कर दी है। जहां टाउनशिप की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के पहिए को लॉक कर दिया गया।अब तक भारी वाहनों को सड़क किनारे खड़े कर दिया जाता रहा है। जिससे सड़के संकरा होने के साथ खराब हो रहा था। वहीं दुर्घटनाएं भी हो रही थी। जिसे देखते हुए बीएसपी टाउनशिप सिविल ने 14 स्थानों पर बैरिकेड्स लगा दिया है। अब भारी वाहन टाउनशिप में नहीं घुस पाएगा।
शहर के टाउनशिप में बीएसपी ने 10 साल पहले सड़क बनाई थी। यह सड़क कम दबाव के हिसाब से चारपहिया व दुपाहिया वाहन चलने के लायक बनाया गया था। लेकिन टाउनशिप क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन को चलाया जाता है। वहीं बस्तर व कच्चे मांइंस से 14 चक्का 30 टन आयरन ओर भरकर रायपुर ले जाया जाता है।
आयरन ओर से भरी भारी वाहन को टाउनशिप की सड़क किनारे खड़ी कर दिया जाता है। जिससे सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों को आने- जाने में परेशानी होती है। भारी वाहन से सड़क पर दबाव अधिक होने के कारण खराब हो रहा है। कई जगह बड़े- बड़े गड्ढे हो गए है।
बरसात के समय में इसमे पानी भर जाने से दिखाई नहीं पड़ता। दुपहिया व साइकिल सवार गड्ढे में घुस जाते हैं। जिससे लेकर बीएसपी के सुरक्षा खान एवं पर्यावरण महाप्रबंधक सतेन्द्र सिह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की थी। थाना प्रभारी ने चलानी शुरू की । वहीं भारी वाहनों के पहिए पर लाॅक कर दिया।
टाउनशिप में छोटी गाड़ियां आ-जा सकेगी
इधर इन सब परेशानी को देखते हुए बीएपपी टाउनशिप सिविल के द्वारा ठेका कर टाउनशिप की सड़क पर 14 स्थानों में बैरिकेड्स लगा दिया। जिसकी ऊंचाई 9 फीट है। ताकि एंबुलेंस व छोटी गाड़ियां ही आ जा सके। माइंस ऑफिस से 256 चौक राजहरा फुटबाल स्टेडियम होते हुए जाने वाली सड़क पर बैरिकेड्स नहीं लगाया गया है। क्योंकि कभी भी किसी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर टाउनशिप के किसी भी क्षेत्र मे फायरब्रिगेड आसानी से पहुंच सके।
3 दिन में 19 भारी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की
एमबीटी सेंटर के सामने वाहन खड़ी करने से परेशानी बीएसपी के एमबीटी सेंटर में बीएसपी व ठेका श्रमिकों को ट्रेनिंग दी जाती है। इसकी शिकायत की गई थी। थाना प्रभारी अरूण कुमार नेताम ने बताया कि शिकायत के बाद लगातार 3 दिन से आयरन ओर भरी खड़ी 19 भारी वाहनों के पहिए पर लाॅक लगाकर चालानी की कार्रवाई कर 5700 रूपए का जुर्माना वसूला गया। यदि इसके बाद भी वाहन खड़ी करते हैं तो 2 हजार रुपए प्रति वाहन जुर्माना वसूला जाएगा।