बढ़ते कदम के संस्थापक स्व. अनिल गुरूबक्षाणी की दसवी पुण्यतिथि के अवसर पर ‘‘मानव सेवा दिवस’’ पर निःशुल्क कम्प्यूटर एवं कोचिंग सेंटर का लोकार्पण, पौधा एव वृक्षारोपण, छात्रवृति वितरण किया गया

                              हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ‘‘दुआ करने से बेहतर है किसी की मदद करना’’ जैसे ब्रम्हवाक्य का अनुसरण करने और कराने वाले संस्था बढ़ते कदम के संस्थापक स्व. अनिल गुरूबक्षाणी जी कि दसवीं पुण्यतिथी 14 जुलाई को ‘‘मानव सेवा दिवस’’ के रूप में मनाया गया। बढ़ते कदम संस्था के अध्यक्ष राजकुमार मंगतानी, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश मध्यानी, मीडिया प्रभारी राजू झामनानी एवं प्रवक्ता प्रदीप सिंहानी ने बताया कि संस्था के संस्थापक स्व. अनिल गुरूबक्षाणी की दसवीं पुण्यतिथि 14 जुलाई मानव सेवा दिवस के अवसर पर सुबह 10ः30 बजे देवेन्द्र नगर मुक्तिधाम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी। 

                            साथ ही साथ संस्था बढ़ते कदम द्वारा अपने सेवा कार्यों का विस्तार करते हुए समाज के सभी वर्ग के बच्चों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर एवं कोचिंग सेंटर का लोकार्पण सुबह 11 बजे माननीय श्री कुलदीप जुनेजा के करकमलों से सम्पन्न हुआ। 

                           संस्था ने सुबह 11ः30 बजे 14 होनहार विद्यार्थियों को इस वर्ष की शिक्षा के लिए रूपये 140960 छात्रवृत्ति दी गई। संस्था ने अभी तक 1458 छात्र-छात्राओं को रूपयें 5741851 की छात्रवृत्ति वितरण कर चुका है।
                             पर्यावरण के प्रति अपना सामाजिक दायित्व निभाने के लिए स्व. अनिल गुरूबक्षाणी (गुरूजी) चौक, देवेंद्र नगर में दोपहर 12 बजे वृक्षारोपण एवं 300 पौधा वितरण एवं दोपहर 12 बजे भंडारा का कार्यक्रम रखा गया है। 
                          इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण माननीय श्री कुलदीप जुनेजा (विधायक, रायपुर उत्तर विधानसभा), साईं जलकुमार मसंद, अच्चूमल गावरी, शंकरलाल लालवानी,  सुंदरदास जादवानी, सुनील छतवानी (पार्षद), प्रेम बिरनानी, विकास रूपरेला, महेश आहूजा, जीतू शादीजा, विनोद छेतिजा एवं सदस्यगण जगदीश छुगानी, इंद्रकुमार डोडवानी, नंदलाल मूलवानी, सुनील नारवानी, अजयप्रकाश खेमानी, गोपाल चावला, बसंत रोहरा, राजू झामनानी, राजकुमार मंगतानी, धनेश मटलानी, अशोक गुरुबाक्षाणी, प्रेमप्रकाश मध्यानी, सुनील पेशवानी, प्रदीप सिंहानी, हरीश दानवानी, अमर लखवानी, किशोर पंजवानी, सुंदर बजाज, जगदीश चंदनानी, रवि केशवानी, राजू वासवानी, कमल लखानी, यथार्थ गुरुबक्षाणी, मनोज लछवानी, सुंदर गेमनानी, जगदीश डेंगवानी एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

श्री विजय दुसेजा जी की खबर 

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3