छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव द्वारा 01 सूत्रीय मांग- "वेतन विसंगति दूर कराने" हेतु राजनांदगांव जिले के विधायकों को सौंपा ज्ञापन व मुख्यमंत्री के नाम लिया समर्थन पत्र लिया
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव द्वारा 01 सूत्रीय मांग- "वेतन विसंगति दूर कराने" हेतु राजनांदगांव जिले के विधायकों को सौंपा ज्ञापन व मुख्यमंत्री के नाम लिया समर्थन पत्र लिया
राजनांदगांव //- 22 जुलाई 2022 को "वेतन विसंगति दूर कराने" को लेकर राजधानी- रायपुर में विशाल धरना-प्रदर्शन, महारैली व विधानसभा का घेराव छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के द्वारा किया जाएगा, जिसके तहत छत्तीसगढ़ प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्र में विधायकों को "वेतन विसंगति दूर कराने" हेतु ज्ञापन सौंपकर समर्थन पत्र लिया जा रहा हैं
इस तारतम्य में राजनांदगांव जिले के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक- इंद्र शाह मंडावी जी, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक- श्रीमती छन्नी चंदू साहू जी, खैरागढ़ के विधायक- श्रीमती यशोदा वर्मा जी तथा राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री- डॉ. रमन सिंह जी के नाम पूर्व सांसद- मधुसूदन यादव जी को ज्ञापन सौंपकर बातचीत किया गया और जल्द से जल्द "वेतन विसंगति दूर कराने" हेतु मुख्यमंत्री से पहल करने हेतु बातचीत किया गया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष- मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष- शंकर साहू, जिला सचिव- राम लाल साहू, मोहला ब्लॉक अध्यक्ष- सुनील शर्मा, अंबागढ़ चौकी ब्लॉक अध्यक्ष- देव कुमार यादव,खैरागढ़ ब्लॉक अध्यक्ष- रामलाल साहू, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष- नंदकिशोर सिमकर, राजनांदगांव ब्लॉक अध्यक्ष- रोशन साहू, जिला संयोजक- मंजू देवी देवांगन, जिला संयोजक- माला गौतम, जिला प्रवक्ता- मिलन साहू, ट्राईबल विभाग प्रभारी - राधेश्याम नेताम, मक्खन साहू,लोकेश सिंग, लेख राम साहू, नंदकुमार साहू,अश्वनी देशलहरे,दीपक राजपूत, मोरध्वज साहू, भारद्वाज, वीरेंद्र ठावरे, शैलेश सोनी, खिलावन सिंह ठाकुर,मुकेश देवांगन,ओगेश्वर साहू,बिसालिक साहू सहित छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला- राजनांदगांव से सैकड़ों साथी गण उपस्थित थे।
उपरोक्त जानकारी मीडिया में शंकर साहू जिला अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला-राजनांदगांव ने दी है।