गोरक्ष शक्ति धाम सेवा फाउंडेशन के सदस्यों की तरफ से रुद्राभिषेक
भगवान शिव के कई रूपों में से एक रूप शिवलिंग है शिवलिंग को भगवान् शिव का साक्षात स्वरूप माना जाता है भगवान शिव को जल की धारा बहुत प्रिय है इसलिए शिवलिंग की पूजा अर्चना करके उसका अभिषेक किया जाता है मनुष्य जिस भी उद्देश्य से रुद्राभिषेक करता है वह पूर्ण होता है घर परिवार में सुख और शांति खुशी धन और सफलता की प्राप्ति होती है इसी उद्देश्य को लेते हुये बिलासपुर छत्तीसगढ़ गोरक्ष फाउंडेशन के सभी सदस्यों के द्वारा रूद्र अभिषेक शिवजी से समाज के सुख शांति की कामना करते हुए राजेंद्र नगर के पूर्व पार्षद संजय यादव जी के समस्त परिवार की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष डॉ अलका यतींद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष मांडवी नामदेव, जिला कोषाध्यक्ष श्री यतींद्र यादव, संगठन मंत्री पूजा यादव, प्रियंका सिंह , जिला सचिव मोना केंवट, कार्यकारिणी सदस्य आशिता यादव ,चंद्र किरण साहू, उषा सोनी,समीक्षा नायडू, अदिति सैनी , अनामिका वस्त्रकार, अंजनी लुनिया आदि उपस्थिति में यह धार्मिक कार्य संपन्न किया गया।