किसान मोर्चा के द्वारा किसानों हो रही खाद की कमी एवम अघोषित बिजली कटौती को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
किसान मोर्चा के द्वारा किसानों हो रही खाद की कमी एवम अघोषित बिजली कटौती को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
प्रदेश भाजपा एवम किसान मोर्चा के आव्हान पर आज भाजपा मंडल खेरथा एवम किसान मोर्चा के द्वारा किसानों हो रही खाद की कमी एवम अघोषित बिजली कटौती को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया किया गया।
आज परसूली सब स्टेशन में बिजली कटौती के संबंध में जे ई निषाद से किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और अनावश्यक कटौती पर चर्चा किया गया, इसके बाद अछोली सेवा सहकारी समिति में किसानो को dap खाद की कमी को लेकर तालाबन्दी की चेतावनी दी गई,और जानकारी लेने पर बताया गया कि अभी तक मात्र 1000 बोरी dap 7 गांवो के किसानों को दिया गया है,जबकि मांग 5000 हजार बोरी dap की जरूरत है,यही स्थिति देवरी सोसायटी में भी देखा गया वंहा पर dap उपलब्ध ही नही है
इस पर चेतावनी देते हुए 10 दिनों में अगर खाद उपलब्ध नही होने पर उग्र आंदोलन किया जायेगा।
इस धरना के प्रभारी द्वय किशोरी साहू जी, चेमन देशमुख ,मण्डल अध्यक्ष टीनेश्वर बघेल के अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया ,इस धरना में किसान मोर्चा अध्यक्ष चैतन्य निषाद, जितेंद्र साहू, शिवकुमार धरमगुडे, हेमलाल साहू,हेमलाल देशलहरे,रामलाल नायक,पोषण बनपेला, टूमन साहू, ईश्वर भुआर्य, खेमलाल गौतम ,रामप्रसाद साहू, शुभम देवांगन,राहुल बाफना,गिरधारी ठाकुर,हेमन्त साहू,गोपी यादव,गोपी सेन, ओमप्रकाश सोनबरसा, देवेंद्र जोशी,जयपाल साहू ,भुनेश्वर साहू,नीरेंद्र साहू , दिलेश्वर मुंडा एवम अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।