संत लाल साई जी के द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित करके चालिहा महोत्सव हुआ आरंभ
बिलासपुर से 40 किलोमीटर दूर छेदीलाल बैरिस्टर का है जन्म स्थान अकलतरा जहां पर सिंधी समाज के मात्र 40 घर है जो आपसी भाईचारा प्यार मोहब्बत का एक अलग ही मिसाल पेश की है विगत 9 वर्षों पूज्य सिंधी पंचायत अकलतरा श्री झूलेलाल सेवा समिति एवं श्री झूलेलाल महिला सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में झूलेलाल चालिहा महोत्सव बड़े ही हर्षो उल्लास व धूमधाम के साथ श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया जाता रहा है और इस वर्ष भी मनाया जा रहा है ।
इस छोटे से क्षेत्र में कार्य बहुत बड़े-बड़े किए हैं यह मेहनतकश बुद्धिजीवी वर्ग की तपोभूमि है इन 40 दिनों में हर शुक्रवार और रविवार को भंडारे का आयोजन किया जाता हैं सुबह शाम आरती की जाती है प्रसाद वितरण किया जाता है बीच-बीच में कई संत महात्मा देश के अलग-अलग शहरों से पहुंचते हैं सत्संग कीर्तन कर साध संगत को नेहाल करते हैं यहां पर एक बार जो आता है और जिस तरह यहां के लोग अपना प्यार स्नेह देते हैं लोग यहीं के हो जाते हैं।
कार्यक्रम तो हर कोई करता है लेकिन जो दिल से करें सबको साथ लेकर करें श्रद्धा भक्ति से करें प्यार से करें सबके खुशहाली के लिए करें ऐसे लोग बहुत कम मिलते हैं ऐसा नहीं है कि इस चालिहा उत्सव में सिर्फ सिंधी समाज ही शामिल होता है बल्कि अन्य समाज के लोग भी इस महायज्ञ में अपनी आहुतियां देते हैं कुछ ना कुछ सहयोग के रूप में देते हैं वह कंधे से कंधा मिलाकर समाज के लोगों के साथ शामिल होते हैं।
16 जुलाई को श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाटा के संत लाल साई जी के द्वारा अखंड ज्योत प्रज्वलित करके श्री झूलेलाल चालीहा की शुरुआत की
इस अवसर पर साई जी के द्वारा अपने अमृतवाणी में साध संगत को चालिहा उत्सव की बधाई दी वह कहां आज बड़ी खुशी का दिन है एक तरफ सावन महा आरंभ हुआ है महा भर लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे दूसरी और हमारे सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल जी का भी चालिहा आरंभ हुआ है डबल खुशी का दिन है इन 40 दिनों में साध संगत को नित्य नेम पूजा अर्चना करनी है दान पुण्य का कार्य करना है भजन कीर्तन करना है आप बड़े भाग्यशाली हैं कि आपके छोटे से नगर में इतनी बड़ी दीप ज्योति जल रही है जो पूरे भारतवर्ष को रोशनी देगी आप लोगों का प्यार उत्साह देखकर हमें बहुत खुशी हो रही है यही प्यार सब में बांटते चलो आप सभी का कल्याण होगा कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई अरदास की गई विश्व कल्याण के पल्लो पाया गया प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर संस्था के द्वारा साई जी का शाल ओढ़ाकर श्रीफल देकर सम्मान किया गया फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में नरेश हरगुनानी, के के चंदवानी , रमेश माधवानी , होलाराम चंदवानी , राजेश डंगवानी, वीरेंद्र रावलानी ,पीताम्बर चंदवानी, गोपाल मंगलानी,प्रकाश वाधवा , रमेश चंदवानी , मुकेश नागदेव ,, नानक रोहरा , रवि नागदेव , इंदु वरन्दानी , दिनेश चंदवानी ,कैलाश वाधवा, राजकुमार चंदवानी , ,एवम महिला समिति में कृष्णा नागदेव गीता हरगुनानी , कनक वाधवा , दीपा रोहरा ,आशा चंदवानी , कविता चंदवानी , रजनी चन्दवानी , कंचन चंदवानी , सुलोचना नागदेव आदि सिंधी समाज का विशेष सहयोग मिल रहा है।
श्री विजय दुसेजा जी की खबर