नगर पंचायत चिखलाकसा में धूमधाम से मनाया गया अंबेडकर जयंती
दल्ली राजहरा/डोंडी
आज दिनांक 14/04/2022 नगर पंचायत चिखलाकसा के कार्यालय में विक्रम धुर्वे के नेतृत्व में आज में भारत के सविधान निर्माता भारतरत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जी के जन्म जयंती पर भारतीय जनता पार्टी चिखलाकसा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा माल्यार्पण किया गया तथा उनके जीवन पर्यन कार्यों को स्मरण कर उनको सच्ची श्रधांजलि अर्पित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा व सांसद प्रतिनिधि श्री विक्रम ध्रुवे जी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भीखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैयद, युवा मोर्चा महामंत्री श्री बृज मनी यादव, वरिष्ठ भाजपा विजय डरसेना जी, पार्षद गण ताराचंद पथोड़े,तिहारूराम आर्य, कुंती देवांगन,शांति रावते,संगीता साहू ,लता डरसेना, युवा मोर्चा से आशीष गुप्ता व समस्त भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।