डॉ भीमराव आंबेडकर को माल्यार्पण के ✨अभिषेक
अंबेडकर जयंती पर प्रदेश उत्कल क्रीड़ा मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ सामाजिक संगठनों एवं खेल संस्कृति संगठन ने गुरुवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 131 वां जन्म दिवस मनाया। उपस्थित ✨अभिषेक टंडन ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इसी तरह से प्रदेश उत्कल क्रीड़ा मंडल दुर्ग छत्तीसगढ़ के संयोजक अभिषेक टंडन के नेतृत्व में बाबा साहब का जन्म दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीबों और कमजोरों के मसीहा थे। जो लोग बाबा साहब के नाते आरक्षण का लाभ पाकर आईएएस और आईपीएस बने हैं वे समाज को नहीं, परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। यह बाबा साहब के सपने के विरुद्ध है।