सिंधीभाषा दिवस पर 'सिंधियत जि़ंंदहाबाद' पुस्तक का विमोचन

सिंधीभाषा दिवस पर 'सिंधियत जि़ंंदहाबाद' पुस्तक का विमोचन

सिंधीभाषा दिवस पर 'सिंधियत जि़ंंदहाबाद' पुस्तक का विमोचन

सिंधीभाषा दिवस पर 'सिंधियत जि़ंंदहाबाद' पुस्तक का विमोचन




बिलासपुर. 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर पूरे देश में समाज द्वारा  कहीं न कहीं अनेक शहरों में आयोजन किए जा रहे हैं.इसी कड़ी में नगर की सामाजिक संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम  के द्वारा 10 अप्रैल को सिंधी भाषा के अवसर पर हास्य  सिंधी कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हास्य कवि अशोक सुंदरानी जी के अलावा नगर के जानेमाने  कवि भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे,उपस्थित श्रोताओं को हंसने हंसाने के साथ मंत्रमुग्ध करेंगे . संस्था के अध्यक्ष डॉ.हेमंत कलवानी ने बताया कि  पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में शाम 6:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में अहमदाबाद निवासी  समाज के वयोवृद्ध प्रसिद्ध लेखक श्री भोजराज एन. खेमाणी द्वारा लिखित 'सिंधियत जिंदहाबाद' पुस्तक का भी संस्था के बैनर तले मंच पर विमोचन किया जावेगा उक्त पुस्तक का विमोचन पूरे देश भर में 45 स्थानों पर एक साथ सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर किया जाएगा ,यह सौभाग्य की बात है कि संपूर्ण छत्तीसगढ़ में बिलासपुर और रायपुर में भी इस पुस्तक का विमोचन किया जा रहा है इसका अवसर हमारी संस्था सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम को मिला है. इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष पी.एन.बजाज ,भारतीय सिंधु सभा की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती विनीता भावनानी, भारतीय सिंधु सभा के नगर अध्यक्ष धनराज आहूजा भी उपस्थित रहेंगे.संस्था के प्रवक्ता जगदीश जज्ञासी ने इस आयोजन में समाज से अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने के लिए अपील की है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए डॉ.ललित मखीजा, डॉ.रमेश कलवानी, डॉ.सुरेश गिदवानी, नानक पंजवानी, राजकुमार ठारवानी, अशोक हिंदूजा, नरेंद्र नागदेव, प्रकाश जज्ञासी, लक्ष्मण दयालानी, टेकचंद वाधवानी, रमेश मेहरचंदानी, सतीश लाल, श्री चंद दयालानी, नंदलाल लाहोरानी,  रेवाचंद रेलवानी, इंदर गुरुवाणी, रामचंद्र चावला, प्रताप आडवाणी के अलावा अनेक सदस्य सक्रिय हैं.

श्री विजय दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3