मंजू ने शरीर दान का लिया संकल्प
हमारे समाज के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है की श्रीमती मंजू नाशा पति स्वर्गीय चंद्रभान नाशा द्वारा अपने पति के प्रथम पुण्यतिथि आज 17 अप्रैल 2022 को स्वेच्छा से नेत्रदान एवं शरीर दान का संकल्प सामाजिक संस्था एक पहल "और " में फार्म भरकर घोषणा की, इस परोपकारी कार्य में उनके दामाद *श्री विशाल छुगनी ने कंधे से कंधा मिलाकर संस्था का सहयोग किया संस्था एक पहल और नाशा व छुगानी परिवार का साधुवाद करती है,,
देहदान का उद्देश्य मानवता के लिए समर्पित जीवन होना बताया मृत्युपरांत देह का अनुसंधान एवं शिक्षा में काम आना एक प्रकार से मानवता की सेवा होती है जिससे शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन कर रहे युवाओं को मानव शरीर की संरचना की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है,,
सामाजिक संस्था एक पहल* *और द्वारा समाज सेवा में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करते हुए शरीर दान एवं नेत्रदान के लिए समय-समय पर आप श्री लोगों को प्रेरित किया जाता है इस पावन कार्य में नेत्रदान शरीर दान प्रभारी श्री प्रेमचंद्र छाबड़ा टीम सदैव तत्पर रहते हैं
श्री विजय दुसेजा जी की खबर