सेवा ही परमो धर्म है,,,, अमर
सेवा करने के लिए कोई दिन तिज त्यौहार या महीना साल या समय नहीं देखा जाता है अगर आपको सेवा करनी है तो आप हर समय सेवा कर सकते हैं उसके लिए कोई स्पेशल दिन सप्ताह या महीना व त्यौहार नहीं बना है बस जरूरत है मन सच्चा हो इरादा नेक तो हर दिन आप सेवा कार्य करते रह सकते हो
इस मंत्र को लेकर बिलासपुर की अग्रणी संस्था सेवा के कार्य कर रही है प्रतिदिन
सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा विश्व सिंधु संगम के जिलाध्यक्ष अमर रोहरा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर हलवा पूरी तथा भोजन प्रसाद का वितरण व मिशन अस्पताल स्थित अनाथ आश्रम में दैनिक उपयोगी वस्तुएं यथा दाल चावल बिस्किट मिक्चर आदि भेंट करते हुए युवा समाज सेवी श्रीमती सोना रोहरा ने सामाजिक संदेश देते हुए कहा कि नर में ही नारायण है दीनहीन व निराश्रित बुजुर्गो की सेवा ही राम की सेवा है इस नेक कार्य में संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी , माधव मजूमदार , राजकुमारी आहुजा व सोनू पाहुजा , रामखिलावन तिवारी , सुनील चिमनानी , राजेश खरे तथा रेखा आहुजा जी का सहयोग रहा
श्री विजय दुसेजा जी की खबर