हिन्दी भाषा हमारे मान, सम्मान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है - एम एस श्रीजीत

हिन्दी भाषा हमारे मान, सम्मान एवं स्वाभिमान का प्रतीक है - एम एस श्रीजीत

हिन्दी भाषा हमारे मान, सम्मान एवं स्वाभिमान का  प्रतीक है - एम एस श्रीजीत

हिन्दी भाषा हमारे मान, सम्मान एवं स्वाभिमान का  प्रतीक है - एम एस श्रीजीत


विश्व हिंदी दिवस पर एक विशेष लेख सभी हिंदी साहित्य एवं भाषा से जुड़े लोगों के लिए। सर्वप्रथम आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं हिन्दी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, अपितु हमारे मान, सम्मान एवं स्वाभिमान का भी प्रतीक है। हिंदी भाषा और उससे जुड़े लोगों के लिए आज बेहद खास दिन है 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति देश विदेश में जागरूकता को बढ़ाना है. पहली बार विश्व हिंदी दिवस 10 जनवरी 2006 को मनाया गया था। भारत देश की मातृ भाषा हिंदी है, जिसे हर देश प्रेमी बड़े ही गर्व के साथ बोलता है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लोग भी हिंदी में ही बात करते हुए नजर आते हैं। यहां तक कि लगभग सभी काम हिंदी में होते हैं। दफ्तरों में होने वाले काम से लेकर स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली किताबें तक में हिंदी भाषा का विशेष स्थान है। हालांकि, अंग्रेजी जैसी भाषा भी साथ में चलती है, लेकिन हिंदी का अपना अलग महत्व है। हमारे देश का इतिहास वेद पुराण हमारी संस्कृति को हिंदी एवं संस्कृत भाषा ने सहज कर रखा है। आज विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आइए जाने हिंदी से जुड़े कुछ विशेष बाते :

1. हिंदी मंदारिन, स्पैनिश, इंग्लिश के बाद विश्व की चौथी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।

2. दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र में फिजी नाम का एक द्वीप देश है जहां हिंदी को आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया गया है। 

3. ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की ‘वर्ल्ड इंग्लिश एडिटर’ डेनिका सालाजार के अनुसार अब तक हिंदी भाषा के करीब 1000 शब्दों को डिक्शनरी में जगह मिल चुकी है। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हर साल भारतीय शब्दों को जगह दे रही है।

4. वर्ष 1900 में ‘सरस्वती’ पत्रिका में किशोरी लाल गोस्वामी की कहानी ‘इंदुमति’ का प्रकाशन हुआ । यह हिंदी की पहली कहानी मानी जाती है ।

5. वर्ष 1913 में दादा साहब फाल्के ने ‘राजा हरिश्चंद’ नामक प्रथम हिंदी फिल्म का निर्माण किया । वर्ष 1931 में हिंदी की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ परदे पर आयी ।

हिन्दी अपने विचारों को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। हिन्दी भाषा में रुचि रखने वाले विश्व में समस्त साहित्यकारों, भाषाविदों एवं शिक्षकों को विश्व हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ।

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3