हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर खेलकूद संयोजक अभिषेक टंडन ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
हॉकी में हिंदुस्तान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने वाले 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की आज यनिक शुक्रवार को पुण्यतिथि है। बता दें कि ध्यानचंद ने भारत को तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाए है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। मेजर ध्यानचंद की पुण्यतिथि पर जिला दुर्ग के संयोजक अभिषेक टंडन ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है।
जिला संयोजक अभिषेक टंडन ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए है। अपने असाधारण खेल के माध्यम से भारत को विश्व में एक अलग पहचान दिलाने वाले इस अद्भुत खिलाड़ी का देश सदैव ऋणी रहेगा।