अचनाक हुई वर्षा ने खोली कॉंग्रेस सरकार की लाचार व्यवस्था को - सर्वजीत सिंह
भाजपा के किसान नेता सर्वजीत सिंह ने धान ख़रीदी के बाद अब धान के रखरखाव में सरकार की नाकामियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये किसान हितैषी नही किसान विरोधी सरकार है। अचानक बेमौसम हुई बारिश में धान की बोरियां भीग रही और इधर सरकार अपनी लाचार व्यवस्था पर वाहवाही लूट रही है। केवल विज्ञापन एवं मंच से कांग्रेस के नेता अपना बखान कर रहे है पर जमीनी स्तर की सच्चाई अलग है। भाजपा के शाशन में बारदाना संकट कभी नहीं हुआ था लेकिन कांग्रेस राज में मंडियों की बदहाल व्यवस्था अन्नदाताओं को गहरा घात पहुंचा रही है। बालोद जिला के बहुत से धन संग्रह केंद्रों में बोरिया भीग चुकी है और शासन प्रशासन की लचर व्यवस्था खुलकर सामने आ रही है धान खरीदी में होगी लेटलतीफी टोकन वितरण में हुई भगदड़ बरदाना संकट और अब धान की बोरियों के रखरखाव की लचर व्यवस्था यह सिद्ध करती है यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। शाशन प्रशासन जल्द ही त्रिपाल एवं रखरखाव की व्यवस्था करे ताकि और धान बर्बाद ना हो।