शाकाहार दिवस के लिए निकली जागरूकता रैली

शाकाहार दिवस के लिए निकली जागरूकता रैली

शाकाहार दिवस के लिए  निकली जागरूकता रैली

शाकाहार दिवस के लिए  निकली जागरूकता रैली



25 नवंबर राष्ट्रीय शाकाहार दिवस साधूवासवानी जी के जन्मदिवस के रूप में विश्व भर में मनाया जाता है।साधू वासवानी मिशन पुणे के तत्वाधान में बिलासपुर सेंटर ने आज 19/11/21 दिन शुक्रवार को जन जागरूकता रैली का आयोजन  सिंधूअमरधाम के संत श्री लालदास जी के सानिध्य में किया। रैली का आरंभ सिंधुअमरधाम आश्रम से किया गया। महिलाविंग की प्रमुख सपना कलवानी   द्वारा गुरु की आरती से किया गया। विशाल जनसमूह बच्चों और महिलाओं द्वारा जनजागरण और जियो और जीने दो के नारे लगाये। भजनों और जयघोष के नारों के  साथ साथ कारवां बढ़ता गया।

सन्त श्री लालदास जी ने नगरवासियो और सभी प्रबुद्धजनों से अपील की की न सिर्फ 25 नवंबर को बल्कि पूर्णतः शाकाहार को अपनाना चाहिए।
संस्था प्रमुख डॉ रमेश कलवानी ने सामान्य जीवन मे शाकाहार को अपनाने के फायदे बताये और मांसाहार से होनेवाले  रोगी के बारे में अवगत कराया।

विशाल रैली में बच्चों/बड़ो / बुजुर्गो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हांथो में जियो और जीनो दो, स्वाद के लिये हत्या क्यों/जैसा होगा अन्न वैसा होगा मन। आदि स्लोगनों की पट्टियों से परीपूर्ण था।

रैली का समापन और प्रशाद वितरण हनुमान मंदिर के पास गुरुजी के आशिर वचनों से किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नानक पंजवानी ने की और आभार नवीन पंजवानी द्वारा किया गया।
रामावैली महिला मंडल
चकरभाठा महिला मंडल
बिलासपुर महिला मंडल
आशीर्वाद वैली महिला मंडल का विशेष सहयोग रहा

श्री विजय दुसेजा जी की खबर

Ads Atas Artikel

Ads Atas Artikel 1

Ads Center 2

Ads Center 3