सेवा एक नई पहल ने वृद्धजनों के साथ मनाई दिवाली और बाटी खुशियां
सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा मंगला स्थित वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के सानिध्य में दिपावली की खुशियां मनाई गई -
इस अवसर पर बुजुर्गों को विभिन्न व्यंजन , मिठाई तथा कुछ सूखा राशन भेंट किया गया -
बुजुर्गो के लिए खाना परोसते हुए संस्था की संयोजिका रेखा आहूजा जी ने कहां कि अपनो से दूर उपेक्षित जीवन व्यतीत कर रहे इन वृद्धजनों की सेवा से त्यौहार का आनंद दुगुना हो जाता है
इस नेक कार्य में सहयोग के लिए संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी ने अरविन्द अग्रवाल , राम्या फाउन्डेशन , सरोज अग्रवाल , नवीन पंजवानी व मणिशंकर दुबे , राजेश साहू जी का आभार व्यक्त किया
श्री विजय दुसेजा जी की खबर