सच्ची श्रद्धांजलि
यदुनंदन नगर निवासी हर दिल अजीज युवा शिक्षक योगेश पांडे हमारे बीच नहीं रहे उनकी स्मृति में परिजनों द्वारा एक एयर बेड सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल को जन हितार्थ प्रदत्त किया गया -
जिसे आज सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास निवासरत एक जरुरत मंद पेशेंट को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के साथ सौंपा गया
इस नेक कार्य में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सुहास चिपड़े व राजेश खरे तथा माधव मजूमदार का योगदान रहा
उपरोक्त जानकारी देते हुए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने कहां कि दिवंगत के जाने के पश्चात परिजनो द्वारा प्रदत्त हॉस्पिटल उपकरण किसी के काम आए यही दिवंगत आत्मा के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है
श्री विजय दुसेजा जी की खबर