21वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन बालोद जिला में कराया गया। जो कि दिनांक 18.10.2021 से 21.10.2021 तक पूर्ण हुआ।
इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित भी हुए।
दुर्ग संभाग के चयनित खिलाड़ी म्यु-थाई अंडर 19 बालक वर्ग में +60kg शुभम निषाद। बालिका वर्ग में -54kg करुणा ठाकुर, -57kg वंशिका, -60kg सृष्टि झा।
थाई बॉक्सिंग अंडर 19 बालक वर्ग में -48kg महेश कश्यप, -51kg प्रवीण, -54kg दीपक कुमार, -57kg राहुल शर्मा, -69kg विकास कुमार। बालिका वर्ग में -36kg जिया जयसवाल, -56kg ज़ुबिया खान, -60kg प्रियांशु, +60 नवसीन जहां।
यह खेल बालोद सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में सम्पन्न हुआ। खेल के प्रमुख आयोजक लखन कुमार साहू एवं अनीश मेमन तथा ऑफिसियल हरबंश कौर, प्रणव शंकर, माइल्स एस मिलन, टामिन साहू, खेल के जज व रेफ्री वीरेंद्र, वाणी, राजकुमार के माध्यम से सम्पन्न हुआ।