200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई
भक्त कवर रामनगर सिंधी कॉलोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में कोरोना के बचाव हेतु निशुल्क वैक्सीन शिविर का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत भगवान झूलेलाल भक्त कवर राम जी के फोटो पर माला अर्पण कर दीप प्रज्वलित करके की गई
शिविर सुबह
10:00 बजे आरंभ हुआ शाम 5:00 बजे तक चला इस शिविर में 200 लोगों ने वैक्सीन लगवाई फर्स्ट डोज लगवाने वाले लोग कम थे सेकंड डोज लगवाने वाले लोग ज्यादा थे
युवाओं ने बड़। चढ़कर निशुल्क शिविर का लाभ लिया
कई लोगों को वापस भेजना पड़ा क्योंकि वैक्सीन खत्म हो गई
पत्रकार फोटोग्राफर विजय दुसेजा ने भी दूसरा डोज वैक्सीन लगवाई और लोगों से अपील भी की करोना से लड़ना है डरना नहीं है
करोना महामारी कम हुई है खत्म नहीं हुई है लापरवाही न बरतें अपने व परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सिंन जरूर लगवाएं और समय पर लगवाएं जिन्हें फर्स्ट डोज लगवाए तीन माह हो चुका है वह सेकंड डोज लगवा सकते हैं भले ही एसएमएस आए या ना आए
शिविर को सफल बनाने में सिंधु कल्चरल एलायंस फोरम के अध्यक्ष डॉ हेमंत कलवानी
पूज्य
सिंधी पंचायत सिंधी कलोनी के अध्यक्ष हरीश भागवानी पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी वर्तमान पार्षद विजय यादव सोनू मूलचंदानी सुदर्शन यादव ममता सारथी किरण सिंह व अन्य लोगों
का विशेष सहयोग रहा
श्री विजय दुसेजा जी की खबर