भाजपा अनु. जा. मो. दल्लीराजहरा ने मनाया महर्षि वाल्मीकि जी का जयन्ती
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय जी आह्वान पर भाजपा अनु. जा. मो. की जिलाध्यक्ष मालती जोशी एवम भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द वाधवानी के निर्देशानुसार नगर अध्यक्ष चंद्रकांत चोपड़े,(बंटी) जी के नेतृत्व में आज दिनांक 20 तारीख दिन बुधवार को दल्ली राजहरा की हनुमान मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती मनाया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष बंटी चोपड़े ने बताया कि
आज रामायण के रचनाकार आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती है महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा को हुआ था महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिवस देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है पौराणिक कथाओं के अनुसार वैदिक काल के महान ऋषि वाल्मीकि पहले डाकू थे लेकिन जीवन की एक घटना ने उन्हें बदलकर रख दिया. वाल्मीकि असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे शायद इसी वजह से लोग आज भी उनके जन्मदिवस पर कई विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
भाजपा अनु. जा. मो. प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोबरागड़े ने कहा कि महर्षि कश्यप और अदिति की 9 वीं संतान वरुण और पत्नी चर्षणी के घर हुआ था बचपन में भील समुदाय के लोग उन्हें चुराकर ले गए थे और उनकी परवरिश भील समाज में ही हुई. वाल्मीकि से पहले उनका नाम रत्नाकर हुआ करता था. रत्नाकर जंगल से गुजरने वाले लोगों से लूट-पाट करता था. एक बार जंगल से जब नारद मुनि गुजर रहे थे तो रत्नाकर ने उन्हें भी बंदी बना लिया. तभी नारद ने उनसे पूछा कि ये सब पाप तुम क्यों करते हो इस पर रत्नाकर ने जवाब दिया, मैं ये सब अपने परिवार के लिए करता हूं नारद हैरान हुए और उन्होंने फिर उससे पूछा क्या तुम्हारा परिवार तुम्हारे पापों का फल भोगने को तैयार है. रत्नाकर ने निसंकोच हां में जवाब दिया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार, युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य भूपेंद्र श्रीवास, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री मोहम्मद इमरान , भाजपा अनुसूचिति मोर्चा के जिला मंत्री राकेश कोसरे , जिला कार्यामीति सदस्य सागर गनिर , उपाध्यक्ष संदीप गौतम , मंत्री दीपक सिंघानिया , उमेश कौशिक , महामंत्री रामु भारती , विकास मेश्राम ,मंत्री अनिल जामुरिया , विकास खरे आदि भाजपा अनुसूचिति जाति मोर्चा के समस्त पदाधिकारी व जेष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुवे।