कवर्धा में हुए दंगों के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के द्वारा विरोध कर पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की गई।
कवर्धा में हुए दंगों के खिलाफ आज भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा मंडल के द्वारा विरोध कर पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे के आह्वान पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने कवर्धा में हुए संवेदनशील मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री मो अकबर के द्वारा कार्यवाही में दिखाए गए ढिलाई एवं असंवेदनशील रैवया का पुरजोर विरोध कर उनका पुतला दहन किया गया एवं जमकर नारेबाजी कर विरोध किया गया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भगवा झंडा हटाने, साम्प्रदायिक तनाव की वीडियो और पुलिस द्वारा एकतरफा कार्यवाही की बातें अत्यंत चिंताजनक व गंभीर हैं किसी एक पक्ष के साथ धर्म के आधार पर अन्याय नहीं होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, महामंत्री राकेश द्विवेदी, भाजयूमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ लुनिया, भूपेंद्र श्रीवास, जिला मंत्री सोनू ठगेल,अल्पसंख्यक जिला मंत्री इमरान, नगर महामंत्री एम एस श्रीजीत, भूषण निर्मलकर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा, किसान मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया संयोज मोनू चौधरी, अनुसूचित जाति प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेंद्र पिपरे, मंडल उपाध्यक्ष सुजीत झा, मंत्री जनार्दन सिंगरौल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष बंटी चोपड़े, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश विश्वकर्मा व्यपारी प्रकोष्ट सह - संयोजक मनन गुप्ता, महेंद्र सिंह, दीपक कोसरे, राजेश काम्बले, भाजयूमो कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, उपाध्यक्ष पंकज धनकर, अरविंद सौरभ, नीलेश श्रीवास्तव, मंत्री राहुल राज, राजकुमार गुप्ता, जय साहनी, मीडिया प्रभारी मनीष पाठक, अभिजीत श्रीवास्तव, अविनाश मालवी, आदित्य बेहरा, संतोष यादव, बिटटू, सुमित जैन,विनोद, संदीप गौतम, गोल्डी जयसवाल, विकास जैन, एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।